Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Jul, 2022 08:34 PM
गौतम बुद्ध नगर जिला के बादलपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक कंपनी के अधिकारी पर वहां काम करने वाले आठ लोगों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिला के बादलपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक कंपनी के अधिकारी पर वहां काम करने वाले आठ लोगों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र में अपोलो कंपनी के एचआर मैनेजर अभिनव तिवारी की शिकायत के अनुसार, उनकी कंपनी के कर्मचारी मनोज, रामकिशन, रविंद्र, संजय, दीपक, जितेंद्र सहित आठ लोगों ने उनसे मारपीट की और उन पर जानलेवा हमला किया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और शनिवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।