मुजफ्फरनगर: बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Jun, 2022 03:10 PM

muzaffarnagar murder of elderly woman by entering her house

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने 60 वर्षीय एक महिला की उसी के घर में घुसकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि रतनपुरी थाना...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने 60 वर्षीय एक महिला की उसी के घर में घुसकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में कैलाश नगर गांव में बुजुर्ग महिला उर्मिला बुधवार रात अपने घर में खाना बना रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला के बेटे राजू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया था। हालांकि, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर वह मान गए और शव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि उर्मिला अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं। उनके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!