Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Oct, 2022 03:53 PM

उत्तर प्रदेश में आए दिन बंदरों के हमले का कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। इसी के चलते एक ताजा मामला आगरा का है। यहां पर एक डीएम को बंदरों ने अपने आतंक का शिकार बनाया है। दरअसल, बंदर डीएम...
आगराः उत्तर प्रदेश में आए दिन बंदरों के हमले का कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। इसी के चलते एक ताजा मामला आगरा का है। यहां पर एक डीएम को बंदरों ने अपने आतंक का शिकार बनाया है। दरअसल, बंदर डीएम की एस्कार्ट में घुसकर बैठ गए और गाड़ी में जमकर उत्पात मचाने लगे। गाड़ी में जो भी सामान रखा था वो सब बंदरों ने तहस नहस कर दिया। बंदरों के इस तमाशे को देख वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे, फोटो खीचने लगे।
डीएम के साथ पहले भी हो चुकी है यह घटना
बता दें कि शुक्रवार दोपहर को डीएम नवनीत चहल कलक्ट्रेट पहुंचे थे। अपने कार्यालय में बैठे थे। उनकी एस्कार्ट के सिपाही भी छाया में जाकर बैठ गए थे। इसी बीच कुछ बंदर एस्कार्ट में घुस गए। यहां अंदर रखे बैग खोल लिए। इनमें रखे सामान को इधर-उधर फेंक दिया। थोड़ी देर बाद तक सिपाहियों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने बंदरों को भगाया। दरअसल, डीएम यहां आने से पहले मथुरा में जिलाधिकारी पद पर तैनात थे। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के आसपास बंदरों का जबरदस्त आतंक है। एक बार निरीक्षण के लिए जब डीएम वृंदावन पहुंचे थे तो उनके सामने बंदर चश्मा ले भागा था। एक दरोगा की कैप भी बंदर ले उड़ा था। यहां भी श्रद्धालु बंदराें से बचते−बचाते नजर आते हैं।

ताजमहल पर भी जारी है बंदरों का आतंक
इससे पहले ताजमहल में तो कई पर्यटकों को काट चुके हैं। ईदगाह बस स्टेशन पर भी कुछ यात्रियों को शिकार बनाया है। ताजमहल पर लगातार दो दिन तक स्पेन की महिला पर्यटकाें को बंदराें ने काट लिया था। स्पेनिश पर्यटक सांड्रा को ताजमहल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं क्रिस्टीना का उपचार शांत मांगलिक हॉस्पिटल में कराया गया था। ऐसे ही बंदरों के आतंक के कई ओर मामले भी सामने आ चुके है।