केशव प्रसाद मौर्य  का दावा- '2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Sep, 2023 10:24 AM

modi government will be formed at the center for the third time in 2024 keshav

Politics News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा दौरे पर रविवार को आए थे। जोया रोड़ स्थित...

Politics News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने का दावा किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमरोहा दौरे पर रविवार को आए थे। जोया रोड़ स्थित पुलिस लाइन के मैदान में सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने विजय श्री का घोष किया।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा के अश्वमेघ यज्ञ रुपी विजय रथ को आगे बढ़ाने का काम उत्तर प्रदेश करेगा। दावा किया कि भारत में 2047 तक भाजपा का कमल ही खिलता रहेगा।  उन्होंने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में यहां आए हैं। भाजपा नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश के 25 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है जिसमें अमरोहा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल कर यूं ही विजय रथ को 2047 तक जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें विश्व के सबसे लोकप्रियता नेताओं में शुमार नरेंद्र मोदी जैसे नेता का नेतृत्व मिला भाजपा के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में थानों और सरकारी दफ्तरों पर दलालों का कब्जा रहता था। विकास को आने वाले बजट में से 50 फीसदी कमीशन के नाम पर लूट खसोट होती थी, टेंडर निकलते थे लेकिन सड़कें नहीं बनतीं थीं।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि डकैती,छिनैती ,भृष्टाचार और परिवारवाद से जनता त्रस्त थी लेकिन जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से देश-प्रदेश में विकास की नई राह पर बगैर भेदभाव के चहुंओर विकास हो रहा है। सुद्दढ़ कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, सरकार की प्राथमिकता में है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है, गुंडे-बदमाश , माफियाओं को अब पनाह नहीं मिलती जिससे प्रदेश में कानून का राज़ कायम है। अब कहीं से पलायन की ख़बर नहीं आती। गुंडे माफिया सूबे से पलायन कर गए हैं। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है। विकास की सुगंध प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रही है। बिजली का बिल सरकार चुकाएगी, किसानों के जो बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं उन्हें जोड़ने के निर्देश बिजली विभाग को दे दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!