शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Nov, 2024 06:03 PM

minor raped on the pretext of marriage accused youth arrested

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि...

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नामवर उर्फ मणि (19) का शिकायतकर्ता पीड़िता के साथ डेढ़ महीने से संबंध था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग पीड़िता (16) से शादी का वादा किया था और इस बहाने उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए।

सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ डेढ़ महीने पहले यहां पुरंदरपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- कैब चालक की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, लूट की कार पुलिस ने की बरामद

प्रतापगढ़: भुपियामऊ ओवर ब्रिज के निकट कैब चालक की हत्या और लूट के मामले में शामिल तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एक नवंबर को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर सराय सागर गांव के निकट झाड़ियों में एक शव पाया गया था जिसकी पहचान मोहम्मद ज़फर (27) निवासी भौली, थाना रुदौली, जिला अयोध्या के रूप में की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला था कि जफर कैब चालक था जो लखनऊ में कैब (टैक्सी) चलाता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!