मऊ: प्रार्थना के नाम पर 5 सालों से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, पादरी अब्राहम समेत 8 गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 11 Oct, 2021 11:20 AM

mau christian conversion was going on for 5 years in the name of prayer

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के आरोप में एक पादरी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पिछले कई वर्षों से सहादतपुरा स्थित रोडवेज दुर्गा मंदिर के पीछे एक मकान में ईसाई...

मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के आरोप में एक पादरी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पिछले कई वर्षों से सहादतपुरा स्थित रोडवेज दुर्गा मंदिर के पीछे एक मकान में ईसाई धर्मांतरण की शिकायत मिल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पादरी और महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता राधेश्याम सिंह ने धर्मांतरण करा रहे आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मौके से धर्म परिवर्तन से सम्बंधित एक धार्मिक पुस्तक भी बरामद किया है।  
     
PunjabKesari
गौरतलब है कि सारहु चौकी क्षेत्र अंतर्गत सहादतपुरा रोडवेज स्थित पांच वर्षों से एक मकान में धर्म परिवर्तन का कार्य जोरों शोरों से चल रहा था जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने हिंदू जागरण मंच के लोगों को दिया। धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलते ही हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी हरकत में आ गए और तत्काल मौके पहुंच गये जहां भारी संख्या में महिलाओं को प्रार्थना के नाम पर दूसरे धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था।   
   
PunjabKesari
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों को धर्म परिवर्तन करवा रहे पादरी को पकड़ लिया, इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। धर्म परिवर्तन की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करा रहे मकान मालिक व पादरी समेत 8 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में पादरी अब्राहम शकील अहमद व उसकी पत्नी प्रतिभा, अजित कुमार, जितेंद्र, सेंट ग्रेसी, रोशनी, दुर्गावती, हरिकेश, मिंटू,सुनील कुमार, अभिषेक भारद्वाज एवं मकान मालिक विजेंद्र प्रसाद इत्यादि शामिल है। क्षेत्राधिकारी धनन्जय मिश्रा ने बताया कि अब्राहम शकील अहमद समेत आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा लिखकर कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!