आजमगढ़: अखिलेश पर बरसे योगी, कहा- सपा सरकार में गाड़ी में झंडा लगाकर चलते थे माफिया

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Dec, 2021 02:38 PM

mafia used to walk with flag in sp government yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ के सगड़ी में ₹76.14 करोड़ लागत की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए...

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ के सगड़ी में ₹76.14 करोड़ लागत की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खां सपा सरकार में दलितों को पड़ताड़ित करते थे। भारतीय जनता पार्टी माफियाओं के सफाया का संकल्प ले चुकी। उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर सरकार बुलडोजर चलाने का काम कर रही है। सपा सरकार में समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर गुडे चलते थे। पहले गरीबों को आवास नहीं मिलता था परंतु आज हर गरीब तक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को सम्मान मिल रहा है। गरीबों को कोरोना काल से लेकर अभी तक शासन किया जा रहा है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा आजमगढ़  में जल्द ही विश्वविद्यालय का काम शुरु होगा। उन्होंने इस दौरान आजमगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक 'भारत रत्न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण आज मना रहा है। डाक्टर अम्बेडकर ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होंने डॉक्टर अम्बेडकर को जो सम्मान मिलना चाहिए वो आज तक नहीं मिला। परंतु पीएम मोदी की अगुवाई में आज बाबासाहेब के सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने सपा सांसद आजम खां पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में सपा के नेता और मंत्री दलितों का उत्पीड़न कर रहे थे। उस समय कांग्रेस बसपा चुप बैठी थी परंतु भारतीय जनता उनके लिए संघर्ष कर रही थी।

PunjabKesari


उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर को हर साल डॉ अम्बेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते हैं। योगी ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसके शासन संचालन की मार्गदर्शक पुस्तिका होती है। जो देश को व्यवस्थित मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि डा अंबेडकर ने भारत को ऐसे ही व्यवस्थित शासन तंत्र के सफल संचालन का मार्ग दिखाने वाले संविधान की रचना कर देश को आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाया। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिये बिना उस पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘आपातकाल के समय कुछ लोगों ने संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया था। उन लोगों ने लोकतंत्र को रौंदने का प्रयास किया था। उस वक्त देश ने एकजुट होकर उनका प्रतिकार किया।''  इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘महान विधिवेत्ता, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार,‘भारत रत्न'बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण एवं समतामूलक समाज की स्थापना हेतु आपके कार्य सभी के लिए महान प्रेरणा हैं।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!