Lakhimpur Kheri Storm: लखीमपुर खीरी में तेज आंधी और तूफान से 5 लोगों की मौत...कई घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 May, 2024 12:32 PM

lakhimpur kheri storm 5 people died due to strong

Lakhimpur Kheri Storm: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार रात को आए आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी है। तेज आंधी-तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरे, बिजली के खंभे गिरे, दीवार गिरी और कहीं पर टीनशेड उड़ गए...

Lakhimpur Kheri Storm: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार रात को आए आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी है। तेज आंधी-तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरे, बिजली के खंभे गिरे, दीवार गिरी और कहीं पर टीनशेड उड़ गए। इस कारण कई जगहों पर हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तूफान के चलते कार पर गिरा पेड़
देर रात आए तूफान की वजह से फूलबेहड़ क्षेत्र के अंन्देश नगर के पास चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में कार चला रहे घनश्याम गिरी की मौत हो गई। वह पत्नी और बच्चों के साथ कार से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल  हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरे पेड़ को हटवाकर कार निकाली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने घायल महिला और बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

दीवार गिरने से हुई बुजुर्ग की मौत
फरधान थाना क्षेत्र के गांव लोन पुरवा में आंधी-तूफान की वजह से पक्की दीवार गिर गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं, हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में रात आठ बजे के करीब आई आंधी के दौरान गांव में विशाल नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे गांव निवासी तौले राम का 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार समेत कुछ लोग बैठे थे। आंधी में नीम पेड़ ढह गया, जिसके नीचे दबकर विनोद कुमार की मौत हो गई।

दीवार के नीचे दबकर युवक की मौत
आंधी-तूफान ने जिले के कई हिस्सों में तबाही मचाई है और कई लोगों की मौत बनकर आया है। इसके चलते गोला थाना क्षेत्र के गांव विलासपुर ग्राम पंचायत तेंदुआ में पक्की दीवार गिर जाने से 75 साल की फूलमती पत्नी शिवराम की मौके पर मौत हो गई। उधर, थाना हैदराबाद के गांव बेलवा में आंधी तूफान के कारण दीवार से दबकर विकास ( 36 वर्ष) पुत्र हरिद्वार की मृत्यु हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!