खाकी वर्दी हुई शर्मसार: सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, SP ने किया सस्पेंड

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 May, 2020 05:40 PM

khaki uniform embarrassed sepoy molested 10 year old girl sp suspended

उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ से खाकी वार्दी को शर्ससार कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां फायर ब्रिगेड के एक सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। वहीं छेड़छाड़ पर किशोरी ने शोर मचाया...

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ से खाकी वार्दी को शर्ससार कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां फायर ब्रिगेड के एक सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। वहीं छेड़छाड़ पर किशोरी ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने सिपाही को पकड़ लिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

स्थानीय लोगों ने सिपाही को रंगे हाथ दबोचा
बता दें कि आरोपी सिपाही देवेंद्र पांडेय शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में फायर विभाग कार्यालय में तैनात है। जहां मुहल्ले की रहने वाली एक 10 साल की बच्ची को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाहने एक दुकान के पीछे ले जाकर उसके के साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर दहशतगर्द बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने सिपाही को रंगे हाथ दबोच लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस सिपाही को हिरासत में लेकर थाने चली आयी। जहां परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही देवेंद्र पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

आरोपी सिपाही सस्पेंड
पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने इस मामले में बताया कि आरोपी सिपाही के बारे में जैसे ही इस कृत्य की सूचना मिली उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी सिपाही को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!