झांसी रेलमंडल ने हासिल की उपलब्धियां: वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में की रिकॉर्ड कमाई

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Jul, 2022 09:30 PM

jhansi railway division record earnings in the first quarter of the current

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में विभिन्न स्रोतों से 437. 84 करोड़ का राजस्व तो अर्जित किया ही साथ ही यात्रियों की समस्याओं को निपटाने में लगने वाले समय में भी काफी सुधार किया।

झांसी: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में विभिन्न स्रोतों से 437. 84 करोड़ का राजस्व तो अर्जित किया ही साथ ही यात्रियों की समस्याओं को निपटाने में लगने वाले समय में भी काफी सुधार किया। यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआरएम आशुतोष ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल- जून) में झांसी रेल मंडल ने कई प्रमुख कार्य किये और कई उपलब्धियां भी हासिल की। इस तिमाही में सर्वाधिक लोडिंग की गयी तो अब तक की किसी भी तिमाही का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । इस दौरान मंडल को माल लदान ने 228. 06 करोड का राजस्व हासिल हुआ जो पिछले वर्ष इसी तिमाही से 20 प्रतिशत अधिक है।        

आशुतोष ने बताया कि इसी तिमाही में टिकट चेकिंग से होने वाली आय में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया और 13. 07 करोड़ की आय हासिल की गयी। आय के सभी स्रोतों से 437. 84 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया जो पिछले साल की तुलना में 52. 21 प्रतिशत अधिक रहा। डीआरएम ने इस दौरान पत्रकारों को न केवल झांसी मंडल को हुई रिकॉर्ड कमाई की जानकारी दी बल्कि यह भी बताया कि इस तिमाही में क्या क्या अन्य जरूरी काम भी किये गये। उन्होंने बताया कि झांसी मंडल से गुजरने वाली सभी गाडियों में अलार्म चैन पुलिंग की गहन मोनिटरिंग की गयी तथा अपर्याप्त कारण से चैन पुलिंग करने से सम्बंधित 341 मामले दर्ज किये गये और इससे से रु.2.07 लाख का रेल राजस्व वसूला गया 7मंडल ने यात्रियों की शिकायतों के निपटारे में भी सुधार किया। प्राप्त शिकायतों का औसतन निस्तारण समय पिछले साल की तुलना में घटकर 47 मिनट रह गया है।      

इस समय सीमा के दौरान लम्बे समय से प्रतीक्षित चिरुला स्टेशन पर एफओबी गर्डर लांच का काम पूरा कर लिया गया 7 झांसी स्टेशन पर ‘‘प्लेटफार्म सं 4/5 पर ‘‘लिफ्ट'' एवं स्टेशन पर ‘‘एकीकृत जन सूचना प्रणाली'' का लोकार्पण सांसद झाँसी -ललितपुर अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा ‘‘ वाणिज्यिक आय अनुबंधों के लिए ई-नीलामी'' की पूरे देश में शुरूआत की और झांसी मंडल ने एक बड़ी शुरुआत करते हुए 34 आय स्रोतों को सार्वजनिक डोमेन में ई-नीलामी के लिए खोला गया।        एक स्टेशन,एक उत्पाद (ओएसओपी) के माध्यम से लघु उद्योगों, हुनरकारों के प्रोत्साहन के लिए, एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के माध्यम से 05 स्टाल आवंटित की गयीं।

ललितपुर-बिजरौठा रेल खंड (29.5 किमी) पर तीसरी लाइन के निर्माण का काम पूरा कर लाइन को चालू किया गया। झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4 या पांच पर लिफ्ट लगाने का काम पूरा किया गया। रेलमंत्री की घोषणा के बाद एक माह में खजुराहो स्टेशन पर 350 मीटर का नवनिर्मित हाफ रैक पॉइंट तैयार कर स्थानीय व्यापारियों के लिए खोल दिया गया 7मंडल रेल चिकित्सालय तथा इलेक्ट्रिक लोको शेड पर 331 मेगा वाट क्षमता के सोलर पेनल लगाने का काम पूरा कर लिया गया7ग्वालियर-बानमोर रेल खंड (19 किमी) पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।झांसी स्टेशन पर वीआईपी वेटिंग रूम के लिए 05 वर्ष का ठेका दिया गया, जिससे मंडल को आगामी 05 वर्ष में 2 करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हो सकेगा 7       

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित उपस्थित रहे। दीक्षित तथा मनोज कुमार सिंह जनसंपकर् अधिकारी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का संचालन किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!