गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव की बात है: सीएम योगी

Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Apr, 2025 04:04 PM

it is a matter of pride that geeta and natyashastra

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियों को यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर' में शामिल किए जाने की...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियों को यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर' में शामिल किए जाने की शुक्रवार को सराहना की और इसे प्रत्येक भारतीय के लिए "गर्व का क्षण" बताया। आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ''सहस्राब्दियों से मानव सभ्यता और चेतना को पोषित कर रही श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र का यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर' में अंकित होना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।'' 

'अभूतपूर्व सम्मान भारत की अनुपम आध्यात्मिक चेतना'
सीएम योगी ने कहा, ''यह अभूतपूर्व सम्मान भारत की अनुपम आध्यात्मिक चेतना, अद्वितीय मेधा, शाश्वत ज्ञान-परम्परा, कालजयी कलात्मक प्रतिभा तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मान्यता है।'' आदित्यनाथ ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के प्रति किए गए युगांतरकारी प्रयासों का ही सुफल है कि आज भारत की गौरवशाली विरासत को वैश्विक विरासत के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए वह सम्पूर्ण देश वासियों को हृदय से बधाई देते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

59/2

5.0

Delhi Capitals are 59 for 2 with 15.0 overs left

RR 11.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!