कोरोना संकट को लेकर भारत नेपाल सीमा 31 मई तक सील

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 19 May, 2020 03:55 PM

indo nepal border sealed till 31 may due to corona crisis

खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने अपने देश में कोरोना पॉजिटिव की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कपिलवस्तु जनपद में कर्फ्यू लगा दिया है। अकेले कपिलवस्तु में 21 लोग संक्रमित...

गोरखपुरः खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। वहीं भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने अपने देश में कोरोना पॉजिटिव की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कपिलवस्तु जनपद में कर्फ्यू लगा दिया है। अकेले कपिलवस्तु में 21 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही नेपाल ने भारत के बढ़नी से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा अब 31 मई तक सील कर दी है। नेपाल में अब तक 357 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 36 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं इसे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के सह प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार अधिकारी ने बताया कि काठमांडू से सटे सिन्धुपाल्चोक जिले की एक महिला और बांके जिला के एक युवक की मौत हो चुकी है। कपिलवस्तु के प्रमुख जिलाधिकारी दीर्घ नारयण पौडेल ने बताया कि भारत के सिद्धार्थनगर से सटे कपिलवस्तु जिले की दांग, प्यूठान, रुपन्देही की अंतरिम सीमा भी सील कर दी गई है।

नेपाल में भूकंप के बाद दूसरी सबसे बड़ी विपदा है कोरोना
कपिलवस्तु के सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने बताया कि भूकंप के बाद नेपाल में यह दूसरी सबसे बड़ी विपदा है। इससे नेपाल को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है। कोरोना संकट गहराने से पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। काठमांडू, पोखरा, चितवन, लुम्बिनी समेत नेपाल के पर्यटक  स्थल सूने पड़े हैं। बता दें कि नेपाल के सत्तर फीसद आर्थिक स्रोत का जरिया होटल और पर्यटन उद्योग है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!