Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Apr, 2025 03:54 PM

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला के प्रेम संबंध उसके भांजे के साथ थे। मामी-भांजे दोनों में प्रेम इतना बढ़...
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला के प्रेम संबंध उसके भांजे के साथ थे। मामी-भांजे दोनों में प्रेम इतना बढ़ गया कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी और प्यार में अंधे होकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके शव को ट्रॉली बैग में भरकर 55 किमी दूर फेंक दिया।

रास्ते का कांटा बन रहा था पति
यह मामला देवरिया के तरकुलवा मईल थाना इलाके के भटौली गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला को अपने पति के भांजे से ही प्यार हो गया। दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए और पति उसे रास्ते का कांटा बनता हुआ नजर आया। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया।
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक गेहूं के खेत में ट्रॉली बैग में अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुर कर दी थी। शव की पहचान मईल थाना क्षेत्र के निवासी नौशाद अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने सूटकेस पर लगे टैग से मृतक के पिता की पहचान की। जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। मृतक की पत्नी ने नौशाद की हत्या के लिए अपने ही प्रेमी को सुपारी दी थी।
दुबई से आया था मृतक
जांच में पता चला कि मृतक 10 दिन पहले ही दुबई से आया था। पत्नि और उसके प्रेमी भांजे को लगा कि वो उनके प्रेम संबंध में बाधक बन रहा है। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया। लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मृतक नौशाद की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।