Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jun, 2024 03:25 PM
![ijnor crime eight year old girl raped accused arrested](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_6image_15_25_3153227458june53-ll.jpg)
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बालिका को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर...
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कीरतपुर के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बालिका को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम घर के पास खेल रही आठ वर्षीय बालिका को गांव के ही विजेन्द्र नामक एक व्यक्ति ने लालच दिया और उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर में ठेकेदार ने निजी कंपनी के जेई को मारी गोली, हालत गंभीर...पैसों को लेकर हुआ था विवाद
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर जल निगम के दबंग ठेकेदार ने निजी कंपनी के जूनियर इंजीनियर को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने गंभीर हालत में घायल जेई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस आरोपी ठेकेदार की तलाश में जुट गई है।