Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jul, 2023 02:20 PM
मणिपुर में दो महिलाओं के साथ अभी हैवानियत और दरिंदगी का मामला शांत भी नहीं हुआ कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां पर आरोपियों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के सामने किशोरी गिड़गिड़ाती...
मेरठ: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ अभी हैवानियत और दरिंदगी का मामला शांत भी नहीं हुआ कि इसी बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां पर आरोपियों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होते ही मेरठ पुलिस ने मामले पर सख्त एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गयी शिकायत के मुताबिक गांव के कुछ युवकों ने दो साल पहले किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करते रहे। वायरल वीडियो तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। आरोपी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। यही नहीं उन्होंने किशोरी को कपड़े न पहनने के लिए मजबूर किया और उसकी बेल्टों से पिटाई की। जो वायरल वीडियो में देखा जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया तीन महीने पहले हुई इस वारदात के बाद आरोपियों ने फिर से किशोरी को अपनी दरिंदगी की शिकार बनाना चाहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने बताया मां की तहरीर पर 4 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक शाकिर, आलम और पप्पू नाम के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की दबिश दी जा रही है।