हरदोईः एक ही मंडप में गूंजे शादी के मंत्र...हुए निकाह कबूल, 40 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Dec, 2022 05:05 PM

hardoi marriage mantras echoed

उत्तर प्रदेश हरदोई के घंटाघर रानी विक्टोरिया हॉल में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक विवाह संस्कार का आयोजन किया गया। इस विवाह संस्कार में 40 जोड़ी शादी के पवित्र बंधन में बंधे। जिनमें से 36 हिंदू जोड़ों ने अग्नि...

हरदोई ( मनोज सहारा ): उत्तर प्रदेश हरदोई के घंटाघर रानी विक्टोरिया हॉल में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक विवाह संस्कार का आयोजन किया गया। इस विवाह संस्कार में 40 जोड़ी शादी के पवित्र बंधन में बंधे। जिनमें से 36 हिंदू जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वहीं, सात मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार 22 वर्षों से इस तरह के आयोजन शहर में करा रहा है, जिसमें सरकार से कोई भी डोनेशन नहीं ली जाती है।

PunjabKesari

बता दें कि पिछले कई वर्षों से हर साल सामूहिक विवाह का आयोजन करने वाले वरदान ट्रस्ट द्वारा इस बार भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह रविवार को घंटाघर परिसर के विक्टोरिया हाल में हुआ। जहां कन्याओं के परिजन आए वर पक्षों के लिए जनवासा गांधी भवन में बनाया गया। इस समारोह में 40 जोड़ों में 7 जोडे़ मुसलिम थे। जिनका निकाह काजी द्वारा संपन्न कराया गया। यहां ट्रस्ट की ओर से भोजन नाश्ते के साथ ही नवदंपतियों के लिए उपहारों की व्यवस्था की गई थी। यह ट्रस्ट अपने सीमित साधनों से सामूहिक विवाह संस्कार सम्पन्न कराता है तथा वर-वधू को यथोचित उपहार भी प्रदान किया जाता है।

PunjabKesari

सम्मानजनक तरीके से कराई जाती है शादियां
ट्रस्टी भुवन चतुर्वेदी ने बताया कि, इसी प्रकार 36 शादियां नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में भी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरदोई के साथ-साथ धीरे-धीरे हमारी श्रृंखला पूरे भारत में ले जाने की है। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य गरीब परिवारों के लिए शादी सम्मानजनक तरीके से हो जाए, इसके लिए काम करने का है। कहा हमने सर्व जाति सर्वधर्म समभाव का काम किया है और बिना सरकार की डोनेशन से यह काम किया जाता है, क्योंकि सभी बातों के लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। समाज को भी ऐसे कामों के लिए आगे आना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!