Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Jun, 2023 10:40 AM

यूपी भवन में कमरा नंबर 122 में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार राज्यवर्धन सिंह परमार 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस को उसने जानकारी दी है कि वह पहले भी कई बार यूपी भवन में रुक चुका है। उधर, पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के आधार पर इस केस में...
लखनऊ: यूपी भवन में कमरा नंबर 122 में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार राज्यवर्धन सिंह परमार 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस को उसने जानकारी दी है कि वह पहले भी कई बार यूपी भवन में रुक चुका है। उधर, पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल के आधार पर इस केस में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है।

पुलिस पूछताछ में परमार के कई नेताओं से संबंध
दिल्ली पुलिस परमार को यूपी भवन भी लेकर गयी। पुलिस पूछताछ में परमार के कई नेताओं से संबंध होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। परमार खुद को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है। साथ ही उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के रसूखदार क्षत्रियों से अपने संबंध भी बताएं हैं। उसके पास से कई नेताओं, अफसरों एवं पुलिस अधिकारियों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस उसके मोबाइल फोन को भी खंगाल रही है।

पीड़िता को बुला सकती है पुलिस
पुलिस शनिवार को पीड़िता को बुला सकती है, उससे जानकारी के आधार पर परमार से आगे की पूछताछ होगी। दो नेता से मुलाकात करवाने के नाम पर एक मॉडल को उसने यूपी भवन के कमरा नंबर 122 में बुलाया था और वहां पर यौन शोषण करने की चेष्टा की थी। पीड़िता ने चाणक्यपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। परमार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा- पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस परमार को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।