'सरकार देश में गायों की हत्याओं पर रोक लगाए', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने की धर्मसभा, गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा शुरू

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Sep, 2024 11:28 PM

government should ban cow slaughter in the country swami avimukteshwaranand

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज कहा कि हमारे देश में गाय को गौमाता के रूप में पूजा जाता है। देश की सरकार गायों की हत्या पर रोक लगाये।

Ayodhya News: जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज कहा कि हमारे देश में गाय को गौमाता के रूप में पूजा जाता है। देश की सरकार गायों की हत्या पर रोक लगाये।

बता दें कि अयोध्या में रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में कई धर्म गुरुओं ने हिस्सा लिया। सभा में गौ रक्षा के लिए संवैधानिक व्यवस्था करने एवं कानून बनाने की मांग की गई। इस सभा में गौ-ध्वज स्थापना व भारत यात्रा की औपचारिक घोषणा के साथ शुरुआत हुई। इस देशव्यापी यात्रा के उद्घाटन समारोह में अयोध्या के जनमानस ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। भारी संख्या में माताओं बहनों सहित अयोध्यावासियों ने हिस्सा लिया। यात्रा में हनुमानगढ़ी की मूल ध्वजा को भी शामिल किया गया।

जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने होटल क्रिनोस्को में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे देश में गाय को गौमाता के रूप में पूजा जाता है। मगर यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश में गाय की पूजा की जाती है वह दुनिया में गौमांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। उन्होंने कहा कि चाहेंगे कि देश की सरकारें इन सब बातों पर गौर करें और गौ के सम्मान में, धर्म के सम्मान में गायों की हत्या पर रोक लगाये। हमारी यह यात्रा देश के अलग अलग अंचलों से होकर गुजरेगी जिसमें देश के सभी प्रमुख महंत जनमानस के साथ हिस्सा लेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!