UP News : मथुरा में एक साथ 40 गाय मृत मिलीं, दृश्य देख आक्रोशित हिंदूवादियों ने किया हंगामा, रोड किया जाम

Edited By Imran,Updated: 13 Dec, 2024 05:34 PM

40 cows found dead simultaneously in mathura

मथुरा में एक साथ 40 गायों के अवशेष एक जंगल में पाए गए हैं। गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच का आश्वासन देकर...

मथुरा : श्री कृष्ण की नगरी मथुरा जहां गायों को मां का दर्जा देकर पूजा जाता है। वहां  एक साथ 40 गायों के अवशेष एक जंगल में पाए गए हैं। गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। 

मथुरा वृंदावन रोड पर मिले अवशेष 
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के धौरेरा के जंगल में एक साथ 40 गाय मृत मिलीं। जिसके चलते आक्रोशित लोगों ने मथुरा-वृंदावन रोड को जाम कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। बता दें कि यह जंगल मथुरा वृंदावन रोड स्थित पीएमवी कॉलेज के पास है। 

मथुरा वृंदावन रोड किया जाम 
शुक्रवार सुबह पीएमवी कॉलेज के पास जंगल की ओर जब कुछ लोग गए, तो उन्हें गोवंश के शव और अवशेष मिले। जिसकी सूचना उन्होंने आस-पास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में गौ रक्षक और हिंदूवादी दलों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने मथुरा वृंदावन रोड को जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। जाम के चलते लोग अपने गंतव्यों तक समय से नहीं पहुंच पाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!