UP Election 2022: Gangoh Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

Edited By Praveen Jha,Updated: 09 Dec, 2021 02:00 PM

Gangoh Assembly Seat पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप चौधरी विधायक चुने गए थे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए।

Gangoh Assembly Seat – 7

Gangoh Assembly Seat पर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप चौधरी विधायक चुने गए थे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। 2019 में ही यहां पर विधानसभा उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में कांग्रेस जीत की दहलीज पर पहुंचकर हार गई। इस सीट पर बीजेपी के कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5362 वोटों से हराया। उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी कीरत सिंह पर ही दांव लगाएगी और अगर बीजेपी को यहां जीत मिलती है तो यह हैट्रिक जीत होगी।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: सहारनपुर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

जातीय समीकरण 

अगर इस सीट के जातीय समीकरणों की बात करें तो गंगोह विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा 93 हजार है। इसके बाद दलित 47 हजार से अधिक हैं। वहीं गुर्जर मतदाता अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इनकी संख्या घटकर साढ़े 29 हजार रह गई हैं। सैनी और मौर्य 19 हजार, लगभग साढ़े 14 हजार राजपूत, 12 हजार ब्राह्मण और कश्यप 14 हजार से अधिक हैं। राजनीतिक पार्टियां इन जातीय समीकरणों को साधकर इस सीट पर जीत हासिल करने की जुगत में हैं।

गंगोह विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 545 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 197, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 338 और थर्ड जेंडर के 10 मतदाता हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: देवबंद विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं-

17वीं विधानसभा उप-चुनाव-2019

17वीं विधानसभा उप-चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कीरत सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद को 5 हजार 362 वोटों से हराया। कीरत सिंह को 68 हजार 237 वोट जबकि नोमान मसूद को 62 हजार 875 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के इंद्रसेन 57 हजार 352 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

17वीं विधानसभा चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद को 38 हजार 28 वोटों से हराया। प्रदीप कुमार को 99 हजार 446 वोट जबकि नोमान मसूद को 61 हजार 418 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के इंद्रसेन 47 हजार 219 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

16वीं विधानसभा चुनाव 2012

2012 में गंगोह विधानसभा का पहला चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदीप कुमार ने समाजवादी पार्टी के रुद्र सेन को 4 हजार 23 वोटों से पराजित किया था। कांग्रेस पार्टी के प्रदीप कुमार को 65 हजार 149 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे समाजवादी पार्टी के रुद्र सेन को 61 हजार 126 वोट मिले थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी की शगुफ्ता खान 41 हजार 110 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!