Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Sep, 2019 06:47 PM
प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा ने "क्योकि वो पत्नियां बदलते थे" नामक नावेल लिखी थी। उन्होंने अपने नावेल में लिखा था कि किस तरह दोस्त मिलकर अपनी पत्नियों को दूसरे के साथ रात गुजारने को मजबूर करते थे। ऐसा ही मामला कानपुर में देखने को मिला, जहां...
कानपुरः प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा ने "क्योकि वो पत्नियां बदलते थे" नामक नावेल लिखी थी। उन्होंने अपने नावेल में लिखा था कि किस तरह दोस्त मिलकर अपनी पत्नियों को दूसरे के साथ रात गुजारने को मजबूर करते थे। ऐसा ही मामला कानपुर में देखने को मिला, जहां व्यापार बढ़ाने के लिए पति ने पत्नी पर दूसरे आदमी के साथ रात गुजारने का दबाव डाला।
वहीं महिला ने जब इनकार किया तो उसकी पिटाई कर उसको जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने इसकी शिकायत एडीजी प्रेम प्रकाश से की जिसपर महिला के पति और उसके दोस्तों पर वाईफ स्वैपिंग का मुकदमा दर्ज किया गया।
महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर फार्म हाउस में नाइट पार्टी करता है। वहां पर उसके कई दोस्त शराब पीने के बाद नग्न होकर डांस करते है। इसके बाद एक दूसरे की पत्नियों की अदला बदली करते हैं। महिला का कहना है कि उस पर भी इस तरह का दबाव बनाया गया, जब उसने माना कर दिया तो उसकी पिटाई कर घर के बाहर निकाल दिया।
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन जब कोई कार्यवाही नही हुई तो वो एडीजी से मिली। एडीजी के आदेश के बाद महिला के पति और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित महिला इस समय अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही है और उसको वहां पर भी जान से मारने की धमकी मिल रही है। वहीं एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।