बागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार, NH-34 पर ट्रक-कार की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी समेत 4 की मौत; चारों ओर मची चीख पुकार

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 May, 2026 06:36 PM

four killed in truck car collision in hamirpur

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर रविवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे हमीरपुर-महोबा...

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर रविवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे हमीरपुर-महोबा मार्ग पर छिरका चौराहे के पास हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर कानपुर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी वैगनआर कार को टक्कर मार दी। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र निवासी नरेंद्र कुमार (55), उनकी पत्नी रेखा (52), उनके मित्र राज कपूर (57) और उनकी पत्नी मीना (52) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि कार चालक लखनऊ निवासी आयुष चौहान (25) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद आयुष चौहान को हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मौदहा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!