पहले शराब पिलाई, फिर किया सेक्स...जब महिला ने रखी अपनी ये डिमांड तो कर दिया मर्डर; रिटायर्ड IAS के घर के बाहर मिला शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Dec, 2025 04:13 PM

first made to drink alcohol then had s x

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर एक महिला की लाश मिली थी...

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने इस महिला की लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला कि महिला को पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ सेक्स किया। लेकिन, जब उसने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर अजीब ढंग से पड़ी महिला का शव मिला था। इसे सड़क किनारे नाली पर दीवार के सहारे टिकाया गया था। आते-जाते लोग महिला को देखते रहे और समझते रहे कि ये कोई महिला बैठी है। लेकिन,  काफी समय तक महिला जब वहां से नहीं हिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान करने में जुट गई। 

शरीर पर थे चोट के कई निशान 
महिला की उम्र लगभग 45 साल थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पूरे बॉडी पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी। पैरों में भी पकड़े जाने के निशान बने थे। महिला अलीगंज सेक्टर- B की रहने वाली थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर इस हत्याकांड के दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने इस मर्डर को कबूल किया है।

आरोपियों का कबूलनामा...
पुलिस ने इस मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवेन्द्र सिंह कानपुर और सूरज पाल गोमती नगर के विशाल खंड-2 का रहने वाला है। देवेन्द्र ने बताया कि सोमवार रात 8 बजे अपने ई-रिक्शा से नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गया था। रेलवे स्टेशन गोमती नगर के पास महिला ने हाथ देकर रोका और ई रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला ने कहा- हमको शराब पिलाओगे, तो साथ चलूंगी। उसने कहा कि ये बात जब उसने अपने दोस्त को बताई तो उसने कहा कि उसे घर ले आओ। उसने कहा, मैं महिला को विशाल खंड- 2 पानी की टंकी के पास सूरज की झोपड़ी में ले गया। यहां हम तीनों ने बैठकर शराब पी। 

शराब पीकर बनाए संबंध 
आरोपियों ने कहा, उन तीनों ने मिलकर शराब पी और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला उन लोगों से संबंध बनाने के लिए पैसे मांगने लगी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला से कहा कि पैसे की तो कोई बात नहीं हुई तो महिला ने उन्हें कहा कि पैसे तो देने ही पड़ेगे। महिला ने रुपए नहीं देने पर हंगामा शुरू कर दिया। आस-पास पॉश रिहायशी इलाका होने के कारण हम लोग उसे शांत करवाने लगे। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में हम दोनों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पीछे रखे तखत में लड़ गया। वह बेहोश हो गई। काफी देर तक वह नहीं उठी, तो हम लोग डर गए। उन्होंने बताया कि फिर दोनों ने ई-रिक्शा में महिला को डालकर 200 मीटर दूर एक जगह पर बैठा दिया। लेकिन, जब उन्हें महिला की मौत की खबर मिली तो वो फरार हो गए।    
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!