भ्रामक वीडियो पड़ा भारी! कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक के खिलाफ FIR, फेक खबर पर एक्शन, जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Apr, 2026 01:32 PM

fir against congress leader

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भ्रामक सूचना फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 22 अप्रैल को...

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भ्रामक सूचना फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 22 अप्रैल को एक संवाददाता सम्मेलन और सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रसारित वीडियो के संज्ञान में आने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। 

वीडियो में हाथरस जिले में एक कुशवाहा परिवार की युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और बाद में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का दावा किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि जिले में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने बताया कि जांच में उक्त दावे झूठे और भ्रामक पाए गए। 

उन्होंने कहा, "गलत सूचना फैलाने, सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने के आरोप में सीमापुरी (दिल्ली) के पूर्व विधायक राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कोतवाली सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।" पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : UP Police का 'खेल' देख जज भी हुए हैरान! होश उड़ा देगा पूरा मामला, नपेंगे SHO और दरोगा ? 

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवती के बयान में कथित हेरफेर कर आरोपियों को फंसाने के मामले में अदालत ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अभियोजन अधिकारी आशीष शुक्ला ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसे पुलिस ने बाद में राजस्थान से बरामद कर लिया ... पढ़ें पूरी खबर ...  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!