लखनऊ में व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका, जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Apr, 2026 04:43 PM

man shoots himself with licensed gun in lucknow

लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर चौराहे के पास भपटामऊ इलाके में...

Lucknow News : लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर चौराहे के पास भपटामऊ इलाके में पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हुई। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान कासगंज जिले के मूल निवासी कप्तान सिंह सरदार के रूप में हुई है, जो अपने दो बेटों और बहुओं के साथ लखनऊ में रहते थे। पुलिस ने कहा कि वह सोने की कीलों का कारोबार करते थे और उनके पास लाइसेंसी बंदूक थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, सरदार ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने संदेह जताया है कि सरदार ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया। हालांकि वह सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा, ''शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!