मऊ के रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का समान जलकर हुआ राख

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Dec, 2022 01:59 PM

fierce fire broke out in mau s restaurant

उत्तर प्रदेश के मऊ में आज सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे के बाद रेस्टोरेंट के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया...

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ में आज सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से एक भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे के बाद रेस्टोरेंट के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई तो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में होटल का लाखों का समान जल कर राख हो गया है।  

बता दें कि यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित एक रेस्टोरेंट का है। यहां पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेस्टोरेंट के अंदर से धुआं निकलते लोगों ने इसकी सूचना संचालक को दी। जब तक वह संचालक मौके पर पहुंच पाता जब कि रेस्टोरेंट में आग ने विकराल रूप हासिल कर लिया। हालात यह था कि आग की लपटों से रेस्टोरेंट के ऊपर जाने के लिए बनी स्टील की सीढ़ी भी इससे जद में आकर पिघलती दिखी। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 किनारे  सुबह आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारण नहीं हुए स्पष्ट
इस हादसे के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि आग किन कारणों की वजह से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। प्रथम दृष्टया आगलगी की पीछे शार्ट सर्किट की संभावना है। वहीं नुकसान का आंकलन करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!