बिस्तर पर 5 साल का मासूम कर देता था पेशाब, पिता और ताई ने उतार दिया मौत के घाट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Feb, 2021 03:55 PM

father murders innocent with tai

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पिता ने सगी ताई के साथ मिलकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए हत्यारी चाची और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को....

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पिता ने सगी ताई के साथ मिलकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए हत्यारी चाची और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या की वजह मासूम का बिस्तर पर पेशाब व शौच करना बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक मामला कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू फौजी कॉलोनी का है। यहां के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि नीरज के घर जनपद एटा थाना नयागांव के ग्राम कल्लू टीलपुर निवासी बृजेश सिंह का 5 वर्षीय बेटा यश प्रताप रहता था। मासूम अक्सर बिस्तर पर पेशाब और शौच कर दिया करता था। जिससे तंग आकर नीरज ने 6 फरवरी को मासूम यश की हत्या कर दी और उसके शव को बैग में रखकर थाना कंपिल के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग पिता राम बहादुर के घर ले गई।

बताया जा रहा है कि 8 फरवरी को शैलेंद्र ने भतीजे यश के गायब हो जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ने गंभीरता से जांच के लिए पुलिस की स्पैशल टीम बनाई। पुलिस को जांच के दौरान नीरज पर संदेह हुआ लेकिन जब उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो हत्यारी ताई ने वारदात को कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को भी बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!