Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jun, 2025 07:08 PM

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचिया ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है......
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचिया ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। रोजी रोजगार के लिए परदेश गए बेटे की पत्नी के साथ ऐसा करने में ससुर को जरा भी शर्म नहीं आई। जब बेटा परदेश से लौटा तो पत्नी को 7 माह की गर्भवती देख उसने हंगामा खड़ा कर दिया।
तफ्सील से जानें पूरा मामला
बता दें कि युवक की शादी 14 महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह रोजी रोजगार की तलाश में कर्नाटक चला गया था। वह पत्नी को परिजनों के सहारे छोड़कर गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वही घरवाले उसके विश्वास को चकनाचूर कर देंगे। जब पति वापस लौटा तो उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती थी। यह देख वह अवाक रह गया और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी ने बताया कि वह घर में अकेले रहती थी। इस दौरान उसके चचिया ससुर शिव रतन विश्वकर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। विरोध करने पर चचिया ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
पत्नी ने पति संग ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस
पूरा मामला जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पत्नी ने पति के साथ थाने पहुंच कर चचिया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना के आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी करारी विनीत सिंह ने बताया कि विवाहिता की दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।