फर्रूखाबाद: दिन दहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Feb, 2020 05:56 PM

farrukhabad merchant shot dead in broad daylight

सुबह घर से निकले व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई।

फर्रूखाबाद: सुबह घर से निकले व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर लोगों ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला की युवक की पहचान सर्वेश गुप्ता के रूप में हुई है। जिनकी परचून की दुकान है व उसके भाई अनुपम का बियर शॉप का ठेका है।

बता दें कि मामला थाना शास्त्री नगर क्षेत्र का है। जहां पर सुबह करीब 10 बजे घर से निकले व्यापारी 50 वर्षीय सर्वेश गुप्ता की अज्ञात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है। सर्वेश गुप्ता का शव दोपहर बाद सूरज नारायन वर्मा के बाग मेें पड़ा मिला। शव के पास ही 315 बोर के कारतूस का खोखा व पॉलिथीन में एक चादर मिला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
SP ने बताया कि शीघ्र ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझा कर खुलासा किया जाएगा। अरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मामले की छानबीन चल रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!