छठे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, कल यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान: नवदीप रिणवा

Edited By Harman Kaur,Updated: 24 May, 2024 07:05 PM

election commission held press conference

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए कल यानी 25 मई को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर मतदान होगा......

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए कल यानी 25 मई को उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर मतदान होगा। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस फेज में कुल 162 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसी को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर जरूरी दिशा निद्रेश दिए।

कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, कल सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा। मतदान की अवधि में सभी B.L.O. एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे। दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किए जाने हेतु मान्य होंगे।

UP की इन 14 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि छठवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों 38-सुल्तानपुर, 39-प्रतापगढ़, 51-फूलपुर, 52-इलाहाबाद, 55-अम्बेडकरनगर, 58-श्रावस्ती, 60-डुमरियागंज, 61-बस्ती, 62-सन्त कबीर नगर, 68-लालगंज(अ0जा0), 69-आजमगढ़, 73-जौनपुर, 74-मछलीशहर (अ0जा0), 78-भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 292-गैंसड़ी में 25 मई, 2024 को मतदान होगा। मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा, जो भी मतदाता शाम 06ः00 बजे पोलिंग बूथ पर कतार में उपस्थित रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

छठवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 15 जनपदों - सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सन्तकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र 292-गैंसड़ी जनपद बलरामपुर में अवस्थित हैं। इन 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफिसर क्रमशः जिलाधिकारी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सन्तकबीरनगर, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़, जिलाधिकारी, आजमगढ,़ जौनपुर, मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर व जिलाधिकारी, भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी के रिटर्निंग आफिसर उप जिला अधिकारी तुलसीपुर अधिसूचित हैं।

162 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला करेंगे 2 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता
छठवें चरण में कुल 2,70,69,874 (02 करोड़ 70 लाख 69 हजार 874) मतदाता हैं, जिसमें 1,43,30,361 पुरूष (01 करोड़ 43 लाख 30 हजार 361) तथा 1,27,38,257 महिला (01 करोड़ 27 लाख 38 हजार 257) एवं 1,256 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। छठवें चरण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता संतकबीरनगर तथा सबसे कम मतदाता इलाहाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 162 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 146 पुरूष तथा 16 महिला प्रत्याशी हैं। छठवें चरण में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 06 प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। छठवें चरण के चुनाव में कुल 28,171 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 3978 क्रिटिकल हैं। 17,113 मतदान केन्द्र हैं। 40-फर्रूखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत मतदेय स्थल 343 प्राथमिक विद्यालय खिरिया पमारान पर पुनर्मतदान किया जायेगा।

एक विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव
विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में कुल 3,63,234 (03 लाख 63 हजार 234) मतदाता हैं, जिसमें 1,93,822 (01 लाख 93 हजार 822) पुरूष तथा 1,69,393 (01 लाख 69 हजार 393) महिला एवं 19 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 413 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 76 क्रिटिकल तथा 252 मतदान केन्द्र हैं। कुल 07 प्रत्याशी हैं।

14 लोकसभा सीटों से मैदान में हैं 162 प्रत्याशी, जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार

  • 38-सुल्तानपुर लोकसभा सीट के लिए 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 18,52,590 मतदाता हैं, जिनमें 9,64,363 पुरूष, 8,88,178 महिला तथा 49 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1991 है।
     
  • 39-प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के लिए 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 18,33,312 मतदाता हैं, जिनमें 9,70,013 पुरूष, 8,63,294 महिला तथा 05 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1902 है।
     
  • 51-फूलपुर लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 20,67,043 मतदाता हैं, जिनमें 11,22,020 पुरूष, 9,44,827 महिला तथा 196 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2068 है।
     
  • 52-इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 18,25,730 मतदाता हैं, जिनमें 9,88,343 पुरूष, 8,37,149 महिला तथा 238 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1813 है।
     
  • 55-अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट के लिए 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 19,11,297 मतदाता हैं, जिनमें 9,95,843 पुरूष, 9,15,421 महिला तथा 33 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1966 है।
     
  • 58-श्रावस्ती लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 19,80,381 मतदाता हैं, जिनमें 10,58,663 पुरूष, 9,21,664 महिला तथा 54 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2104 है।
     
  • 60-डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 19,61,845 मतदाता हैं, जिनमें 10,45,086 पुरूष, 9,16,618 महिला तथा 141 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2178 है।
     
  • 61-बस्ती लोकसभा सीट के लिए 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 19,02,898 मतदाता हैं, जिनमें 10,11,878 पुरूष, 8,90,923 महिला तथा 97 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2151 है।
     
  • 62-संत कबीर नगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 20,71,964 मतदाता हैं, जिनमें 11,03,317 पुरूष, 9,68,603 महिला तथा 44 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2214 है।
     
  • 68-लालगंज (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 18,38,882 मतदाता हैं, जिनमें 9,61,857 पुरूष, 8,77,000 महिला तथा 25 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1886 है।
     
  • 69-आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 18,68,165 मतदाता हैं, जिनमें 9,88,858 पुरूष, 8,79,264 महिला तथा 43 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1915 है।
     
  • 73-जौनपुर लोकसभा सीट के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 19,77,237 मतदाता हैं, जिनमें 10,26,234 पुरूष, 9,50,912 महिला तथा 91 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1955 है।
     
  • 74-मछलीशहर (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 19,40,605 मतदाता हैं, जिनमें 10,16,490 पुरूष, 9,24,046 महिला तथा 69 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1944 है।
  •  
  • 78-भदोही लोकसभा सीट के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इस लोकसभा क्षेत्र में 20,37,925 मतदाता हैं, जिनमें 10,77,396 पुरूष, 9,60,358 महिला तथा 171 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 2084 है।


मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 03 विशेष प्रेक्षक, 14 सामान्य प्रेक्षक, 08 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गए हैं। उक्त के अतिरिक्त 2,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 282 जोनल मजिस्ट्रेट, 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2833 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 6952 भारी वाहन, 7560 हल्के वाहन तथा 121246 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। चुनाव में मतदान के लिए 34145 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 36986 बैलट यूनिट तथा 36385 वी0वी0पैट तैयार किये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है। छठवें चरण के निर्वाचन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों/पुलिस बलों के व्यवस्थापन के दृष्टिगत आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गयी है। हेलीकाप्टर की लोकेशन 24 व 25 मई, 2024 को अयोध्या में तथा एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 25 मई, 2024 को प्रयागराज में रहेगी।

मतदेय स्थलों पर की गई लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था
50 प्रतिशत से अधिक मतदेय स्थलों पर (14 हजार 480 मतदेय स्थल) लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिसका पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तरों पर किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त 5,057 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। छठवें चरण में कुल 293 आदर्श मतदेय स्थल एवं 86 महिला, 52 दिव्यांग तथा 63 युवा कार्मिक प्रबंधित मतदेय स्थल बनाये गये हैं।

मतदाताओं की सुविधा के लिए वितरित किया गया वोटर गाइड 
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से वोटर इन्फार्मेशन स्लिप निर्वाचकों को वितरित करायी गयी है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने वर्तमान मतदेय स्थल एवं क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। छठवें चरण में कुल 02 करोड़ 66 लाख 63 हजार 266 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गयी है।  इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। छठवें चरण के जनपदों में  34 लाख 46 हजार 737 परिवारों को वोटर गाइड वितरित की गयी है। छठवें चरण के जनपदों में 27 अक्टूबर, 2023 से 24 मई, 2024 तक कुल 18 लाख 39 हजार 749 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराये गये हैं। मतदान की अवधि में सभी बी0एल0ओ0 एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे एवं आने वाले मतदाताओं की सहायता करेंगे। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गयी है, जो कि दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वोट करने के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र (यथा-आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे। मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत टोल-फ्री नं0- 1800-180-1950 प्रदेशस्तर पर तथा 1950 जिलास्तर पर काल करके दर्ज करायी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, एन0जी0एस0पी0/ वी0एच0ए0 पर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है।

अब तक दर्ज हुई 1,648 शिकायतें
छठवें चरण में सी-विजिल पर 16 मार्च, 2024 से 24 मई, 2024 तक कुल 1,648 शिकायतें दर्ज हुई हैं। उनमें 1,141 शिकायतें सही पायी गयी हैं तथा 507 शिकायतें गलत पायी गयी हैं। कुल 1,141 सही शिकायतों में से 1,052 शिकायतें 100 मिनट की नियत समयावधि में निस्तारित की गयी हैं। शिकायत निस्तारण का औसत समय 48.14 मिनट है, जो कि नियत समयावधि 100 मिनट से कम है। छठवें चरण के निर्वाचन क्षेत्रों में 16 मार्च, 2024 से 24 मई, 2024 तक 16 करोड़ 53 लाख रूपये की कीमत की शराब, नकदी व ड्रग आदि जब्त की गयी। मतदान प्रतिशत की जानकारी 2-2 घण्टे पर मीडिया को प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डलस् पर भी मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!