बिजनौर में तेंदुए के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, नाराज लोगों ने शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Aug, 2024 08:03 PM

elderly woman dies due to leopard attack in bijnor angry people

: जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान पिलाना गांव की निवासी संतोष देवी (60) के रूप में हुई है। वहीं...

बिजनौर: जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान पिलाना गांव की निवासी संतोष देवी (60) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

सिंह ने बताया कि देवी अपने बेट सुबोध त्यागी और आमोद त्यागी के साथ पशुओं का चारा लेने खेत में गई थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में देवी को गंभीर चोटें आईं जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चार घंटे से अधिक समय तक सड़क पर यातायात जाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के समझाने के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और विरोध समाप्त कर दिया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। रेंजर के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!