पुलिस की तत्परता से महिला की बची जान, सुसाइड के लिए खाया था जहर

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jul, 2021 02:40 PM

due to the readiness of the police the woman s life was saved

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने जहर खाते हुए वीडियो बनाया फिर महिला ने अपने बुआ के भेज दिया। वीडियो देखते ही बुआ के होश उड़ गए। आनन फानन में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी भतीजी ने जहर खा लिया है।...

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने जहर खाते हुए वीडियो बनाया फिर महिला ने अपने बुआ के भेज दिया। वीडियो देखते ही बुआ के होश उड़ गए। आनन फानन में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरी भतीजी ने जहर खा लिया है। हरकत में आई देवरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। देखा तो बाहर से दरवाजा बंद था। पुलिस तत्परता दिखाते हुए छत पर चढ़कर अंदर से कमरे पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने युवती की जान खतरे से बाहर बताई है। वही पुलिस की इस तत्परता की लोग प्रशंसा कर रहे है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।  जहां महिला ने पारिवारिक कलह आजीज आकर जहर खा ली। वीडियो बना कर बुआ के वाट्सप पर भेज दिया। मामले की जानकारी बुआ ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस की मदद से युवती की जान बच गई है।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया महिला को बचाने में बरहज पुलिस अधीक्षक ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समय रहते ही युवती को अस्पताल पहुंचा जिससे उसकी जान बच सकी है। उन्होंने बताया युवती के बयान के मुताबिक वह पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!