द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, शपथ ग्रहण समारोह में CM योगी आदित्यनाथ भी हुए शामिल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Jul, 2022 10:59 AM

draupadi murmu became the 15th president of the country

देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू आज 21 तोपों की सलामी के बीच में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। संसद भवन के सेंट्रल हाल में..

लखनऊ: देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू आज 21 तोपों की सलामी के बीच में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें शपथ दिलाई। संसद भवन के सेंट्रल हाल में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सभी केन्द्रीय मंत्री, सांसद और सेना के सभी बड़े अफसर भी शामिल हुए।
PunjabKesari
देश के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति भी होने का गौरव प्राप्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं अपने देश के युवाओं से कहना चाहती हूं कि आप न केवल अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं बल्कि भविष्य के भारत की नींव भी रख रहे हैं। देश के राष्ट्रपति के तौर पर मेरा हमेशा आपको पूरा सहयोग रहेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, नेहरू जी, सरदार पटेल, बाबा साहेब आंबेडकर, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू, चन्द्रशेखर आज़ाद जैसे अनगिनत स्वाधीनता सेनानियों ने हमें राष्ट्र के स्वाभिमान को सर्वोपरि रखने की शिक्षा दी थी। रानी लक्ष्मीबाई, रानी वेलु नचियार, रानी गाइदिन्ल्यू और रानी चेन्नम्मा जैसी अनेकों वीरांगनाओं ने राष्ट्ररक्षा और राष्ट्रनिर्माण में नारीशक्ति की भूमिका को नई ऊंचाई दी थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान के आलोक में, मैं पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। मेरे लिए भारत के लोकतांत्रिक-सांस्कृतिक आदर्श और सभी देशवासी हमेशा मेरी ऊर्जा के स्रोत रहेंगे।

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी आदि शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वहां पर उनको इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिष्टाचार सम्मान दिया जायेगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले आज राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!