लोग समझ गए हैं कि भाजपा के हाथों में उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता: डिंपल यादव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Jun, 2024 05:43 PM

dimple yadav said people have understood that uttar pradesh

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से पार्टी सांसद डिम्पल यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा...

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से पार्टी सांसद डिम्पल यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आये परिणामों से जाहिर है कि लोग समझ चुके हैं कि भाजपा के हाथों में प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता। डिम्पल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ''लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है।'' 

उन्होंने कहा, ''चुनाव में रोजगार का मुद्दा था, किसानों का मुद्दा था, महंगाई और बिजली का मुद्दा था। पूरे प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री की कोई दूरगामी सोच नहीं है। लोग समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है।'' केन्द्र में विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)' की सरकार बनने की सम्भावना से जुड़े सवाल पर सपा सांसद ने कहा, ''मैं समझती हूं कि इंडिया गठबंधन बहुत ही मजबूत स्थिति में है। गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। अब यह नेताओं पर निर्भर करता है कि वह किस तरह का तालमेल बैठा लेते हैं।'' 

इस सवाल पर कि क्या नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, डिम्पल ने कहा, ''मैं इस बारे में कुछ कह नहीं सकती हूं क्योंकि यह समय ही बता पाएगा।'' लोकसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित नतीजों में सपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा 'इंडिया' गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी छह सीट जीती हैं। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार राज्य में 33 सीट मिली हैं। डिम्पल ने मैनपुरी सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों से पराजित किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!