'ये हारती हुई भाजपा की हताशा...', लालजी वर्मा के घर पुलिस के पहुंचने पर भड़के अखिलेश यादव

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 May, 2024 02:32 PM

akhilesh yadav got angry when police reached lalji verma s house

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को प्रशासन द्वारा नजरबंद करने पर नाराजगी व्यक्त की है.....

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को प्रशासन द्वारा नजरबंद करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये हारती हुई भाजपा की हताशा है। लालजी वर्मा की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य किया गया है।
 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि "सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी श्री लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया, लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये श्री लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है"। वहीं, अब सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने प्रताड़ित करने का आरोप लगया है। देखें वीडियो:-

बता दें कि आज सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा व पूर्व ब्लाक प्रमुख टांडा लवकुश वर्मा को प्रशासन ने नजरबंद किया। दोनों लोगों को 132 के वी विधुत उपकेन्द्र टांडा के बगल स्थित लवकुश वर्मा के आवास पर नजरबंद किया। प्रशासन ने दोनों का फोन स्विच ऑफ करवाएं है। इस दौरान सीओ टांडा शुभम कुमार उन लोगों के साथ मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए यूपी की 14 सीट पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इन 14 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। यूपी की 14 लोकसभा सीट पर 162 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। बता दें कि छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान हो रहा है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!