मैनपुरी से डिंपल यादव ने किया नामांकन दाखिल, कहा- नेता जी का हमेशा आशिर्वाद रहा, जनता मेरे उपर विश्वास बनाए रखेगी

Edited By Imran,Updated: 14 Nov, 2022 02:49 PM

dimple yadav filed nomination from mainpuri

जिले के लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस दैरान सपा प्रमुख भी डिंपल के साथ रहें। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि नेता जी का हमेशा आशिर्वाद रहा है।...

मैनपुरी: जिले के लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस दैरान सपा प्रमुख भी डिंपल के साथ रहें। वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद प्रेस वार्ता करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि नेता जी का हमेशा आशिर्वाद रहा है। हर बाद की तरह मैनपुरी की जनता इस बार मेरे उपर विश्वास बनाए रखेगी। 

वहीं अखिलेश यादव भी पत्नी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहें हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि हम नेता जी के बताए रस्ते पर चलेंगे। उनके न होने का गम हम सभी समाजवादियों को है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव को जीताने के लिए पूरा परिवार साथ मिलकर प्रचार केरेगा। मैनपुरी की जनता डिंपल का साथ देगी और उनको भारी मतों से विजयी बनाएगी। 

बता दें कि 5 दिसंबर में मैनपुरी सीट पर चुनाव होना है। मुलायम सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है। 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। मैनपुरी समाजवादी पार्टी की अभेद्य दुर्ग सीट है। पिछले 26 साल से मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। मुलायम सिंह 5 बार मैनपुरी सीट से सांसद रहे हैं। एक तरह ये मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी की घरेलू सीट है। सीट पर 1996 से लगातर सपा का कब्जा रहा है


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!