Mainpuri By Election 2022:  डिंपल यादव कल मैनपुरी सीट से दाखिल कर सकती हैं नामांकन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Nov, 2022 10:18 AM

dimple yadav can file nomination from mainpuri seat tomorrow

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतर रही हैं....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा किसी चेहरे पर दांव लगाने की दिशा में मंथन कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डिंपल यादव कल मैनपुरी सीट से नामांकन दाखिल कर सकती हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सपा प्रत्याशी घोषित की गईं डिंपल यादव के लिए शुक्रवार को चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। डिंपल यादव चार सेटों में ही नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में जाएंगी।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 4 दिन पहले डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ सैफई में हुई गोपनीय बैठक में ही डिंपल यादव के नाम पर सहमति बन गई थी, ऐसा पार्टी के सूत्रों का कहना है। हालांकि इससे पहले मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव का नाम चल रहा था। लेकिन अंत में मुलायम सिंह यादव की विरासत डिंपल यादव के हाथों में सौंप दी गई और उन्हें पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

फिलहाल डिंपल यादव के लिए नामांकन पत्र खरीद लिए गए हैं। शुभ मुहूर्त निकलवाया जा रहा है। डिंपल यादव 14 नवंबर या 15 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। हालांकि तारीख अभी तय नहीं की गई। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट और रामनारायण बाथम ने डिंपल के लिए नामांकन पत्र खरीदे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!