Edited By Umakant yadav,Updated: 08 Jan, 2021 02:41 PM
केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में लगातार पिछले डेढ़ महीने से धरना दे रहे किसानों के लिए आज बागपत से चौरासी देश खाप चौधरी सैकड़ो किसानों के साथ राशन पानी लेकर दिल्ली रवाना हुए।
बागपत: केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में लगातार पिछले डेढ़ महीने से धरना दे रहे किसानों के लिए आज बागपत से चौरासी देश खाप चौधरी सैकड़ो किसानों के साथ राशन पानी लेकर दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और हर सम्भव उनकी सहायता की जा रही है।
दरअसल आज देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह अपने आवास से सैकड़ों किसानों को लेकर दिल्ली के गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों का समर्थन देने के लिये दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान वह धरने पर बैठे किसानों के लिए राशन पानी भी लेकर गए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह हर सम्भव किसानों की मदद के लिये तैयार हैं। जब तक किसान धरने पर बैठे हैं तब तक वह किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने में जुटी हुई है। सरकार अम्बानी और अडानी के चक्कर में किसानों को बर्बाद करने में तुली है। जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाता वह तब तक युहीं संघर्ष करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाली 26 जनवरी को देशखाप से 10 हज़ार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।