डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया सर्वेक्षण

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Sep, 2019 12:21 PM

deputy cm keshav maurya surveyed flood prone areas of prayagraj

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज भ्रमण के दौरान हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए...

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज भ्रमण के दौरान हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला सूचना अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के बाद नाव से बाढ़ का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ राहत कार्यों के संचालन के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मौर्य ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी वितरित की। उल्लेखनीय है कि गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से जिले के डूब क्षेत्र में बने मकान जलमग्न हो गए हैं। इससे इन इलाकों में जन जीवन प्रभावित हुआ है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!