Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Feb, 2021 10:38 AM

देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तैयार करने को बेकरार आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को मेरठ में किसान महापंचायत करेंगे जिसकी तैयारी के लिये पार्टी की राज्य इकाई...
लखनऊ: देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तैयार करने को बेकरार आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को मेरठ में किसान महापंचायत करेंगे जिसकी तैयारी के लिये पार्टी की राज्य इकाई मजबूती से जुट गई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में जाकर खाप पंचायतों और स्थानीय किसानों से संपर्क कर महापंचायत में आने के लिए आमंत्रित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि मेरठ में संस्कृति रिजॉर्ट रोहटा रोड फ्लाईओवर के पास किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों के समर्थन में ‘आप' पहले दिन से साथ खड़ी है। सड़क से लेकर के सदन तक पार्टी लगातार उनकी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष कर रही है। इसी संदर्भ में 28 फरवरी को केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारी प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजबूती से कर रहे हैं। यह किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी और आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाते हुए उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी।