दिल्ली ब्लास्ट के बाद सख़्ती: नेपाल से घुसपैठ करते पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर समेत 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Nov, 2025 04:52 PM

delhi blast doctor and two foreign nationals arrested while trying to infiltrat

दिल्ली ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर जारी हाई अलर्ट के बीच बहराइच पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक पाकिस्तानी मूल का डॉक्टर और एक महिला चिकित्सक शामिल हैं, जो कथित रूप से नेपाल से...

Bahraich News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर जारी हाई अलर्ट के बीच बहराइच पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक पाकिस्तानी मूल का डॉक्टर और एक महिला चिकित्सक शामिल हैं, जो कथित रूप से नेपाल से भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। शनिवार शाम दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी
बीते सोमवार लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में कई लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल होने के बाद नेपाल सीमा से सटे इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई थी। इसके तहत बहराइच जिले में वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सीमा पार आने-जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए विदेशी नागरिक
शुक्रवार को सघन चेकिंग के दौरान एसएसबी और पुलिस ने नेपाल की दिशा से आ रहे दो विदेशी नागरिकों को भारतीय सीमा में घुसते हुए रोक लिया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हसन अम्मान सलीम  पाकिस्तानी मूल के, वर्तमान में डलमार्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) में निवास,  सुमित्रा शकील ओलीबिया मूल रूप से उडुपी, कर्नाटक, वर्तमान पता हरकोंबी ड्राइव, ग्लौकेस्टर (यूके) के रूप में हुई है। दोनों पेशे से चिकित्सक बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने की गहन पूछताछ
विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लंबे समय तक पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पाया कि दोनों भारतीय सीमा में वैध दस्तावेजों के बिना प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

थानाध्यक्ष का बयान
थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी के पार्टी कमांडर जगतदास, रानी कुमारी, टी. यमुना और ज्योति सिंह शामिल थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!