Crime News: फांसी के फंदे से लटके नाबालिग चचेरे भाई-बहन का शव मिला, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Oct, 2023 03:02 PM

dead bodies of minor cousin sister found hanging from noose

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर चचेरे भाई-बहन ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानाकरी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में...

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर चचेरे भाई-बहन ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानाकरी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनो भाई- बहन में प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी भनक परिजनों को लग गई थी। जिसके बाद परिजनों ने दोनो से मिलने जुलने पर रोक लगा दी थी। जिससे आहत होकर दोनो से सुसाइड कर ली। हालांकि परिजनों ने बताया कि हमे प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक मामला शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बारात पहाड़ी गांव का है। जहां पर गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। दोनों के परिजन बताते हैं कि दोनों एक ही कॉलेज में 11वीं में पढ़ते थे। दोनों साथ में ही कॉलेज पढ़ने आते-जाते थे। दोनों के बीच कब और कैसे नजदीकी हुई यह परिवार के लोगों को नहीं पता चला। बताया जा रहा है कि मृतक के एक दोस्त ने बताया कि दोनो घर से भागने की फिराक में थे। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी के बाहर और स्कूल जाने पर रोक लगा दी। बीती रात घर के बाहर नवरात्रि पर्व पर देवी पंडाल में सभी लोग भजन कीर्तन कर रहे थे और इसी बीच रात के समय दोनों अचानक गायब हो गए। सुबह दोनो की शव पेड‍़ से लटका हुआ मिला। 
 
परिजनों ने गुमशुदी की दर्ज कराई थी एफआईआर 

मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया कि बीती रात नवरात्रि पर्व पर देवी पंडाल में घर के लोग गए थे इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो घर से गायब मिली।  गांव में तलाशा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। परिवार ने शहर कोतवाली पुलिस को दोनों की गुमशुदगी की जानकारी दी लेकिन रात भर किसी का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह गांव से बाहर दोनो के पेड़ से लटके शव मिले।  फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओ पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही सुसाइड की असली वहज सामने आएगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!