भाजपा राज में बेटियां व महिलाएं हो रहीं सर्वाधिक अपमानित: अखिलेश

Edited By Imran,Updated: 21 May, 2022 01:08 PM

daughters and women are being humiliated the most under bjp rule

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सराकर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अहंकार में डूबे हैं, स्थानीय प्रशासन भी भाजपा के दबाव में असल आरोपितों को बचाने लगा है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सराकर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अहंकार में डूबे हैं, स्थानीय प्रशासन भी भाजपा के दबाव में असल आरोपितों को बचाने लगा है। भाजपा राज में हत्या, छेड़खानी, दुष्‍कर्म की घटनाएं बेलगाम हैं और बच्चियों तथा महिलाओं को सर्वाधिक अपमानित होना पड़ रहा है।

अखिलेश ने कहा कि कन्नौज में भाजपा कार्यकर्ता ने एक दलित बालिका की दुष्‍कर्म कर हत्या कर दी। बदायूं में एक बहन के साथ भाजपाई ने नशे में छेड़छाड़ की और पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अयोध्या में आइएएस की तैयारी कर रही एक युवती से नशे की हालत में सिपाही ने अश्लील हरकत की।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!