दलित- ब्राह्मणों को BJP और सपा ने हमेशा सताया है इसलिए UP में बनाई जाए बसपा की सरकार

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 17 Aug, 2021 12:04 PM

dalit brahmins have always been persecuted by bjp and sp so bsp

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

जौनपुर: आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जौनपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा का चेहरा दिखाने का कुछ और है, असलियत कुछ और है। इन दोनों ने ही दलित समाज, ब्राह्मण और प्रभुत्व को हमेशा सताया है। इन से निजात दिलाने के लिए आवश्यक है कि 2022 में यूपी में बसपा की सरकार बनाई जाए।

हाथी नहीं गणेश हैं, ब्रह्मा विष्णु महेश हैं
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और भाजपा ने हमेशा से दलित और ब्राह्मणों का शोषण किया है। हमेशा इनको वोट बैंक की तरह समझा है। लेकिन मायावती ने नारा दिया कि हाथी नहीं गणेश हैं, ब्रह्मा विष्णु महेश हैं। इन लोगों का हित बसपा के अलावा किसी अन्य दल में नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!