Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Feb, 2022 12:12 PM

समाजवादी पार्टी के सेवता विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेंद्र सिंह झीन बाबू अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक सभा को सबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी ने कहा कि हमारे सेवता विधान सभा क्षेत्र में आकर गुंडई करेंगे...
सीतापुर: समाजवादी पार्टी के सेवता विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेंद्र सिंह झीन बाबू अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक सभा को सबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी ने कहा कि हमारे सेवता विधान सभा क्षेत्र में आकर गुंडई करेंगे, हमसे बड़े गुंडे हैं? वहीं उनके इस बयान पर सपा कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बीजेपी और बसपा लगातार सपा पर गुंडाई का आरोप लगा रही है, ऐसे में सपा प्रत्याशी का ये बयान पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। ये बयान देकर उन्होंने बीजेपी-सपा द्वारा लगाए आरोपों पर मुहर लगाने का काम किया है। बता दें कि पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने महेंद्र सिंह झीन टिकट काट गया था, लेकिन इस बारे उन्हें टिकट दिया गया है।