कांग्रेसियों ने अदिति सिंह के आवास का किया घेराव, की इस्तीफे की मांग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Oct, 2019 05:43 PM

congress besieges aditi singh s residence demanding resignation

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का अब उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। सैकड़ों कांग्रेसियों ने हाथों में तख्ती लेकर अदिति का विरोध कर इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा किया। दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मना करने के बाद भी...

रायबरेलीः रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का अब उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। सैकड़ों कांग्रेसियों ने हाथों में तख्ती लेकर अदिति का विरोध कर इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा किया। दरअसल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मना करने के बाद भी विधानसभा के विशेष सत्र में रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह ने भाग लिया था जिसके बाद राजनीति शुरू हो गई है।
PunjabKesari
शनिवार को कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने अदिति का जमकर विरोध किया और उनके इस्तीफे की मांग की। जब अदिति सिंह तिलक भवन के सामने अपनी कोठी में थी। तब अदिति का कांग्रेसियों ने विरोध नही किया जैसे ही विधायिका अदिति सिंह अपनी कोठी से लखनऊ के लिए रवाना हुई उसके बाद पहले चंद कांग्रेसी इकठ्ठे हुए।
PunjabKesari
सूत्रों की मानें तो कुछ कांग्रेसियों को भीड़ बढ़ाने के लिए लखनऊ व फतेहपुर से बुलाया गया। जब भीड़ इकठ्ठा हुई और विधायिका अदिति सिंह अपनी कोठी से लखनऊ के लिए रवाना हुई। जिसके बाद कांग्रेसियों का विरोध शुरू हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!