CM योगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस और सपा ने भारत के प्रति नकारात्मक भावना को आश्रय दिया

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 Apr, 2024 01:05 AM

congress and sp harbored negative sentiments towards india cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो जन कल्याण, विकास और सुरक्षित भारत के खिलाफ हैं, वे एक बार फिर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो जन कल्याण, विकास और सुरक्षित भारत के खिलाफ हैं, वे एक बार फिर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भारत के प्रति नकारात्मक भावनाएं रखती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ इंडी गठबंधन (‘इंडिया' गठबंधन) के घटकों का ‘‘देश को धोखा देने और जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने'' का ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे सत्ता में रहे तब अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अधिकारों को छीनने के प्रयास किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर किए गए आपके विश्वास का परिणाम है कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। भारत आतंकवाद व नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए हैं।'' उन्होंने कहा कि जनता को बिना भेदभाव गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
PunjabKesari
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से ‘पंच प्रण' का आह्वान किया था जिसमें भारत में गुलामी के अंशों को समाप्त करना, विरासत का सम्मान करना, आत्मनिर्भर व विकसित भारत की संकल्पना के लिए प्रत्येक भारतवासियों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान शामिल है। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि आपके वोट ने देश की तकदीर व तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। दस वर्ष में हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्पकर्ता हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!