Edited By Ramkesh,Updated: 29 Apr, 2022 12:20 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड में हैं। सीएम योगी ने कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब रिटायर कर्मचारियों का भुगतान तीन दिन के अंदर में होगा।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा सत्ता संभालने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड में हैं। सीएम योगी ने कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब रिटायर कर्मचारियों का भुगतान तीन दिन के अंदर में किया जाएगा।
योगी 1 मई को E-Pension पोर्टल का सीएम योगी शुभारम्भ करेंगे। बता दें कि रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। फिर उनके खाते में पेंशन आती थी। लेकिन अब E-Pension पोर्टल की शुरुआत होने पर आसानी से उनके खाते में रकम चली जाएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।