CM Yogi आज यूपी के चार जिलों में करेंगे जनसभा को संबोधित, PM Modi के रोड शो में भी होंगे शामिल

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 May, 2024 07:49 AM

cm yogi will address public meetings in four

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 13 मई को बाराबंकी, रायबरेली और बांदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सीएम वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो में भी शामिल...

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 13 मई को बाराबंकी, रायबरेली और बांदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सीएम वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो में भी शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के इन कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

सबसे पहले सीएम बाराबंकी में करेंगे जनसभा
बता दें कि सीएम योगी सबसे पहले बाराबंकी जिले में जाएंगे। यहां पर वह सुबह 10ः25 बजे ग्रामांचल महाविद्यालय कॉलेज, हैदरगढ़ में चुनावी जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11ः35 बजे बाबा बालेश्वर महादेव मंदिर डलमऊ, सरेनी, रायबरेली में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और जनता को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होंगे सीएम योगी
रायबरेली में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी बांदा में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम पांच बजे वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो में भी शामिल होंगे। बता दें कि वाराणसी में आज पीएम मोदी का भव्य रोड शो होने वाला है। जिसमें सीएम योगी भी शामिल होंगे और भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का रोड शो
पीएम मोदी के रोड शो को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह ने पहले से ही रणनीति बना ली है। मालवीय प्रतिमा से लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पीएम मोदी का भव्य रोड शो होगा। प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए मालवीय प्रतिमा से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक 11 बीट बनाए गए। इन 11 बीट के अंतर्गत 10-10 प्वाइंट यानी लगभग 100 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। इन प्वाइंट पर फूलों की बरसात की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!