त्रिपुरा में बोले CM योगी, कहा- कम्युनिस्ट शासन के दौरान राज्य के सामने पहचान का संकट था

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 07 Feb, 2023 04:37 PM

cm yogi said in tripura said state had identity crisis during communist rule

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : 16 फरवरी को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा दिया हैं। जिसके तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) राज्य के दो दिवसीय...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : 16 फरवरी को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा दिया हैं। जिसके तहत आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने बागबासा (Bagbasa) में जनसभा (public meeting) को संबोधित करते हुए कांग्रेस व कम्युनिस्ट पार्टी (Congress and Communist Party) पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही CM योगी ने BJP सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार ने अलग पहचान बनाई हैं। यहां के हर नागरिक के जीवन में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता हैं।

PunjabKesari

5 साल में त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार ने अलग पहचान बनाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में त्रिपुरा में डबल इंजन (double engine) की सरकार ने अलग पहचान बनाई हैं। जिसका यहां के हर नागरिक के जीवन में बदलाव देखा जा सकता है। सबका साथ सबका विकास (Sabka Saath Sabka Vikas) के मूल मंत्र का वास्तविक रूप त्रिपुरा में देखने को मिल रहा हैं। PM आवास में 3 लाख आवास, हर घर शौचालय, हर परिवार के पास रसोई गैस, हर घर नल योजना के माध्यम से ज्यादातर गांव में शुद्ध पेयजल मिल रहा हैं। आज राज्य में सुशासन और विकास हो रहा है। कांग्रेस को यह खराब लग रहा है। जिस वजह से वह अब कम्युनिस्ट के साथ मिलकर सामने आए हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस आस्था के साथ खिलवाड़ करती है
चुनाव प्रचार के दौरान CM योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया लेकिन जनता को शासन का लाभ नहीं दे सकी। कांग्रेस आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती थी। कांग्रेस राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करती आ रही थी। UPA के शासन में रोज एक एक भ्रष्टाचार सामने आते थे।

PunjabKesari

कम्युनिस्ट शासन के दौरान राज्य ने अराजकता व गुंडागर्दी झेला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से पूर्व त्रिपुरा में यहां के लोगों ने लंबे समय तक कम्युनिस्ट शासन को देखा और अराजकता, गुंडागर्दी झेला है। राज्य के सामने पहचान का संकट था। 5 वर्ष पहले तक प्रदेश में नौजवान बेरोजगार थे, महिलाओं को सुरक्षा का संकट था। 5 वर्ष पहले मुझे यहां अराजकता दिखाई देती थी। आज यहां  आकर देखा तो डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा में बदलाव करके दिखा दिया हैं। आज सुशासन और विकास हो रहा है,कांग्रेस को यही खराब लग रहा है। इसलिए वह अब कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर सामने आए हैं। मुझे विश्वास है कि आप लोग भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर विजयी बनाएंगे

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!